INDORE में डाॅक्टर के बेटे की मौत के मामले में नया खुलासा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपने बेटे की टीचर से शादी रचाने जा रहे डाॅक्टर जितेंद्र पिंडोरिया के डर के कारण ही उसके 19 साल के बेटे यशवंत ने मंगलवार को अपने फार्म हाउस पर अवैध पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। 17 साल के यशवंत ने आत्महत्या की थी या फिर यह हत्या है, यह गुत्थी उलझती जा रही है।

पुलिस का कहना है कि 72 साल के बुजुर्ग डॉ. मांगीलाल अपने बयान बार-बार बदल रहे हैं। वहीं, मृतक यशवंत के फोन की छानबीन में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि उसने घटना के एक दिन पहले ही 20 हजार रुपए का एक ट्रांसफर किसी मोबाइल दुकान संचालक को किया था। जिसे पुलिस जांच कर रही है। DSP मुख्यालय अजय वाजपेई के मुताबिक गुरुवार को यशवंत की बहन मुस्कान और दादा डॉक्टर मांगीलाल को बयान देने थाने बुलाया गया था, लेकिन दादा डॉक्टर मांगीलाल की तबीयत खराब होने के कारण उनके बयान नहीं लिए जा सके। 

पहले दिए बयान में डॉ. मांगीलाल ​​पुलिस को गुमराह करते हुए दिखाई दिए, पहले दादा ने इस बात से इनकार कर दिया कि यशवंत के शरीर पर खून निकला था। जिस पर कोई जवाब नही मिला। उनसे से जब पुलिस ने सवाल किया कि यशवंत की सांस चल रही थी, तो उसे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया तो मांगीलाल ने कहा कि मैंने जब नब्ज देखी तो सभी को मैंने ही उसे मृत बता दिया था।

गुरुवार को डॉक्टर की पत्नी के बयान लेने के साथ उसकी बेटी से पूछताछ हुई। अभी दोनों से कोई खास जानकारी नहीं मिली। अफसरों ने कहा तीन बिंदुओं पर जांच चल रही है। पहला- बेटा महंगी पिस्टल कहां से लाया? दूसरा- घटनास्थल पर दो खोल मिले, वो कैसे चले, अभी दूसरी बार गोली चलने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। तीसरा- आखिर यशवंत को गोली लगी कहां। इसकी पुष्टि अस्थि की जांच में होगी।

घटनाक्रम में दूसरी शादी करने वाले डॉक्टर जितेंद्र का कहना था कि यशवंत किसी युवती से प्रेम करता था। लड़की दूसरे समाज के होने के कारण मैंने शादी से इनकार कर दिया था। घटना के बाद मृतक यशवंत का मोबाइल पुलिस ने जांच के लिए लिया था। जिसमें यह सामने आया कि घटना के एक दिन पहले ही यशवंत द्वारा किसी मोबाइल दुकान संचालक को 20 हजार ट्रांसफर किए गए थे। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

डॉ. जितेंद्र से शादी करने की तैयारी कर चुकी शिक्षिका लक्ष्मी प्रिया अभी अस्पताल में भर्ती हैं। उसने बताया कि वह अपने स्टूडेंट की मौत से विचलित हैं। उसका आरोप है कि डॉक्टर की पत्नी सहित सबको पता था कि वे शादी करने वाले हैं। फिर उन्होंने हंगामा क्यों किया? ये समझ नहीं आ रहा। उन्होंने मेरा हाथ तोड़ दिया। पर्स लूट लिया। अभी डॉक्टर से संपर्क नहीं हो पाया है। डॉक्टर से दूसरी शादी के सवाल पर बोली कि अभी तय नहीं है। जिंदा रही तो फिर सोचूंगी।

25 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3dchxSe