इंदौर। डॉ जितेंद्र कुमार पंडोरिया द्वारा अपने 16 साल के बेटे की ट्यूशन टीचर से लव मैरिज के दौरान हुए विवाद में बेटे यशवंत पंडोरिया की संदिग्ध मौत हो गई है। यशवंत की मौत गोली लगने के कारण हुई। पिता ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी बल्कि चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।
डॉक्टर पंडोरिया ने गुपचुप तरीके से बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया
कम्पेल चौकी प्रभारी विश्वजीत तोमर ने बताया कि देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि डॉ. पंडोरिया के फार्म हॉउस में उनके बेटे यशवंत की दोपहर में मौत हो गई है और पिता ने उसका चुपचाप अंतिम संस्कार भी कर दिया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला है कि दिन में यशवंत फार्म हॉउस में अकेला था। बाद में पुलिस मुक्तिधाम पहुंची और वहां से सूत्र जुटाए। जानकारी मिली है कि यशवंत अपनी ट्यूटर से पिता के अफेयर को लेकर काफी तनाव में था। शादी के कार्यक्रम से पहले भी यशवंत का अपने पिता से काफी विवाद हुआ था। इसके बाद सोमवार दोपहर पिता के जेल से छूटने के बाद फिर विवाद हुआ। इसके बाद गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इस दौरान पिता भी फार्म हॉउस पर थे।
हत्या या आत्महत्या अभी तक स्पष्ट नहीं
पुलिस ने डॉ जितेन कुमार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि डॉ जीतेंद्र बार-बार अपने बयान बदल रहे हैं। मौत का कारण कभी हार्ट अटैक बताते हैं तो कभी आत्महत्या करना बता रहे हैं। पुलिस को जानकारी दिए बिना यशवंत का अंतिम संस्कार कर देना, इस मामले में डॉ जितेन कुमार की भूमिका को संदिग्ध बना रहा है। देखना यह है कि पुलिस की इन्वेस्टिगेशन टीम इस मामले में क्या जानकारी निकाल पाती है।
23 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3gVEmum

Social Plugin