INDORE: लव कपल ने सुसाइड किया, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गंभीर - MP NEWS

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के मालवीय नगर में मंगलवार शाम लव ने ब्लेड से हाथ की नस काट ली। ज्यादा खून बह जाने से प्रेमिका की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है।  
 
विजय नगर पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय पूजा पिता गेंदालाल पड़ोस में रहने वाले 26 वर्षीय अजल पिता मानसिंह से प्रेम करती थी। मंगलवार को अजल घर में अकेला था, तभी उसने पूजा को मिलने के लिए बुलाया। यहां दोनों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। आशंका जताई जा रही है कि काफी देर बातचीत के बाद दोनों ने प्रेम-प्रसंग में सफल नहीं हो पाने की बात कर हाथों की नसें काट ली।   

घटना के बाद युवती बेहोश होकर जमीन पर गिर गई, वहीं युवक अजल तड़पता रहा। उसने बड़े भाई को (जो दूसरी जगह रहता है) को फोन कर बुलाया। भाई पहुंचा तो उसने दरवाजा तोड़ा तो दोनों लहूलुहान जमीन पर पड़े थे। तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने अभी बयान नहीं दिए हैं। वहीं युवक के बयान होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

09 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3irYTZL