INDORE: गर्लफ्रेंड से बात करता था संजय इसलिए हत्या कर दी - MP NEWS

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हीरा नगर थाने के भानगढ़ ईंट भट्टे के पास पटरियों के किनारे सोमवार सुबह 25 वर्षीय संजय शर्मा निवासी बजरंग नगर का शव मिला। युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है, उसके शरीर पर 15 वार मिले हैं। 

मृतक की पहचान संजय शर्मा(21 ) निवासी बंजर नगर से हुई थी। घटना के समय से फरार मुख्य आरोपी सोनू विश्वकर्मा को देर रात देवास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने देर रात पूछताछ में हत्या करने की वारदात को कबूला है, लेकिन पुलिस अभी और पूछताछ कर रही है। रविवार दोपहर 1.30 बजे दोस्त सोनू विश्वकर्मा से मिलने का बोलकर घर से निकला। दोपहर 2 बजे उसे फोन किया तो आवाज नहीं आ रही थी। फिर उसने दोस्त के फोन से कॉल किया। कहा-शाम 5 बजे तक लौट आऊंगा। जब शाम को नहीं आया तो कॉल किया। रात में तलाशने के बाद पिता ने परदेशीपुरा थाने में गुमशुदगी कराई थी ।

सोमवार सुबह 10 बजे छोटे बेटे को किसी का फोन आया कि हीरा नगर थाने पहुंचो। वहां से हमें MYH भेज दिया गया। वहां उसका शव मिला। उसकी शादी की भी तैयारी चल रही थी। उसने शौकिया तौर पर मेहंदी भी लगाई थी। उसका दो दिन पहले किसी से विवाद हुआ था। पुलिस ने जहां देर रात आरोपियों से पूछताछ में हत्या के कारण को जब जानना चाहा तो आरोपियों ने यह बताया कि मृतक संदेश किसी लड़की से बात करता था। वह लड़की सोनू की गर्लफ्रेंड थी। पुलिस को शक है कि हत्या इसी वजह से की गइ है।

08 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3fZTszK