इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शिप्रा पुल के पास दो लोगों में झगड़ा हो रहा था। इस बीच वहां से एक युवक का निकलना हुआ। उसने रास्ते में लड़ाई होती देख दोनों को टोक दिया। यह बात झगड़ा कर रहे लोगों को नागवार गुजरी, उसने युवक को गोली मार दी, उसकी वहीं मौत हो गई।
औद्योगिक क्षेत्र थाने के टीआई अनिल शर्मा ने बताया कि मृतक का नाम अतुल वर्मा (19) था। वह शिप्रा पार इंदौर जिले के पीर कराड़िया का रहने वाला था। शुक्रवार रात अजय और लोकेश जो कि शुकलिया के हैं। ये दोनों रात में अतुल को बाइक से लेकर शिप्रा के पास कहीं खेत में पार्टी करने के लिए आए थे। फिर घर लौटते समय यह घटना हो गई। अतुल माता-पिता का एक ही बेटा था। एक बड़ी बहन है। उसकी शादी हो गई। रात में अतुल का मोबाइल बंद आ रहा था और जिनके साथ गया था, उनके नंबर भी बंद आ रहे थे।
टीआई अनिल शर्मा ने बताया कि युवक अतुल वर्मा की मौत गोली लगने से हुई है। अतुल वर्मा और उसके साथी बाइक से जा रहे थे। शानू भदौरिया का किसी से विवाद हो रहा था और उसी समय अतुल ने गाली दे दी। उसी बात को लेकर शानू ने गोली चला दी, जिससे अतुल की मौत हो गई। शानू और दो अन्य पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि शानू भाजपा से जुड़ा है और गोली चलाना, झगड़ना उसकी आदत है।
06 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3z5PQUk

Social Plugin