ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला के साथ उसका पति ही अपने छोटे भाई और दोस्त से ज्यादती कराता रहा। वह खुद समलैंगिक था, इसलिए पत्नी को छोटे भाई व दाेस्त के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। पत्नी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
ढाई साल तक वह उसके साथ ज्यादती कराता रहा। यह घटना गिरवाई क्षेत्र की है। गिरवाई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरवाई थाना प्रभारी रघुवीर मीणा ने बताया कि गिरवाई निवासी एक युवक की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। वह समलैंगिक है, यह बात उसने शादी के समय छिपाई। शादी के बाद पत्नी को यह पता लगा तो उसने अपने परिजनों से शिकायत करने की बात कही। इस पर उसे धमकाया गया।
युवक ने अपनी पत्नी के साथ ही दुष्कर्म कराया। पहले कई दिनों तक छोटे भाई से गलत काम करवाता रहा। इसके बाद अपने एक दोस्त के साथ गलत काम कराया। कुछ दिन पहले महिला भागकर अपने मायके चली गई। यहां अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। कुछ दिन तो यह लोग बदनामी के डर से चुप रहे। शनिवार को महिला ने गिरवाई थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
06 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/34RbbTB

Social Plugin