ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में नशे में धुत होकर घर आए पति ने पत्नी पर शक करते हुए पहले मारपीट की, फिर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस पर पहले पत्नी ने विरोध किया। इसके बाद पत्नी ने ही पति का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना महाराज पुरा थाना क्षेत्र के डांग गुठीना गांव की है। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे की है। महाराज पुरा थाना क्षेत्र के डांग गुठीना निवासी सुल्तान माहौर (35) प्राइवेट जॉब करता था। परिवार में पत्नी रजनी व तीन बच्चे हैं। रात करीब 1 बजे सुल्तान नशे में धुत होकर घर आया। यहां पत्नी पर चरित्र संदेह करते हुए मारपीट करने लगा। विवाद में सुल्तान ने उसका गला पकड़ा और दबाने लगा, तभी महिला ने विरोध कर बदले के भाव से पति का गला पकड़ा और दबा दिया। कुछ ही देर में पति की मौत हो गई।
पति की हत्या करने के बाद आरोपी महिला रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक घर के अंदर रही। सुबह छह बजे परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इन्हें जाने क्या हुआ जाग नहीं रहे हैं? पति की हत्या करने के बाद रजनी ने तार से उसके पैर में करंट लगाने का प्रयास किया, जिससे हत्या ना लगकर, हादसा लगा। पैर में एक से दो जगह करंट लगाने के निशान भी पुलिस को मिले हैं। बताया गया है कि मृतक पीओपी का काम करता था। शराब पीने का आदी होने के कारण उस पर कर्जा भी था। जिसके चलते आए दिन उनके बीच कलह होती थी।
पुलिस को शंका है कि वारदात को महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने शंका के चलते प्रेमी छोटू को भी हिरासत में ले लिया है। छोटू मृतक का रिश्ते में भांजा लगता है। पुलिस अभी पूछताछ में जुटी है।मामले में सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि रजनी नाम की महिला ने अपने पति की हत्या की है। पड़ताल में पता चला है कि मृतक अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पत्नी ने गला घोंटकर हत्या कर दी है।
06 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3fUVVLK

Social Plugin