आबिद कुरैशी, आगरा (यूपी), NIT:

पीस पार्टी द्वारा 30 जून 2021 को संपूर्ण उत्तर प्रदेश के साथ-साथ जिला आगरा में भी महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को डॉ जहांगीर अलवी की अध्यक्षता में दिया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पीस पार्टी आगरा के जिला अध्यक्ष (कार्यकारी) रफीक उस्मानी ने किया। डॉक्टर जहांगीर अल्वी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा के पीस पार्टी महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मांग करती है कि डीजल, पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। ब्रज प्रांत के महासचिव शमशेर खान ने कहा कि अगर महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पीस पार्टी संविधानिक तरीके से आंदोलन करेंगी। जिलाध्यक्ष रफीक उस्मानी का कहना है कि महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ कर रख दी है आज के इस दौर में दो वक्त की रोटी जुटा पाना गरीब के लिए मुश्किल हो गया है एक तरफ महामारी की मार और दूसरी तरफ भाजपा सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल पर मनमाने तरीके से कर वसूलना जिससे कि महंगाई अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। महामहिम राष्ट्रपति महोदय ने अगर महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया तो आने वाले वक्त में लोग महामारी से कम भुखमरी से ज्यादा मरेंगे।
इस दौरान ब्रज प्रांत मीडिया प्रभारी मुबीन शाह, ब्रजप्रान्त सचिव इरफान सैफी, जिला संगठन मंत्री शाहिद मुल्लाजी, छावनी विधानसभा अध्यक्ष बरकत खान, महानगर महासचिव अनिल गुप्ता, महानगर महासचिव यूनुस उस्मानी,सादिक़ खान, सत्तार उस्मानी, राजू उद्दीन भाई, अंसार उस्मानी, हसीना बेगम,युवा जिला सचिव सलीम खान आदि मौजूद रहे।
from New India Times https://ift.tt/3hpAi5S
Social Plugin