General knowledge question answer in Hindi for competitive exams - MP GK

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए

नीलगिरी के पहाड़ी क्षेत्रों में कॉफी की खेती की जाती है। 
मध्य प्रदेश के सर्वाधिक भूभाग पर काली मिट्टी पाई जाती है। 
मध्य प्रदेश के सतपुड़ा, मैकल, बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी क्षेत्र में काली मिट्टी पाई जाती है। 
चना एक मुख्य रबी दलहनी फसल है। 
मध्य प्रदेश में लगभग 25.6 लाख हेक्टेयर में चने की खेती की जाती है। 

मध्य प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण फसल गेहूं है। 
मध्यप्रदेश में रबी की फसलों में सबसे अधिक क्षेत्र में गेहूं का उत्पादन होता है। 
राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र इंदौर में है। 
सोयाबीन के आधारभूत एवं सामरिक अनुसंधान हेतु राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र की स्थापना इंदौर में की गई है। 
भारत के कुल क्षेत्रफल के 51% भाग पर खेती होती है। 

भारत में सबसे अधिक रेशम का उत्पादन कर्नाटक में होता है। 
कर्नाटक में हर साल औसतन लगभग 8200 मीट्रिक टन रेशम का उत्पादन होता है। 
कर्नाटक में भारत के कुल रेशम उत्पादन का एक तिहाई उत्पादित किया जाता है। 
महाराष्ट्र का नासिक शहर अंगूर की खेती के लिए प्रसिद्ध है। 
राष्ट्रीय रसदार फल अनुसंधान केंद्र नागपुर में स्थित है। 
गेहूं, चना, जौ, मटर, सरसों और आलू रबी की फसल है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/35SsBj7