बॉयफ्रेंड रेप के बाद शादी से मुकरा तो गर्लफ्रेंड ने जहर खाया, FIR - MP NEWS

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की आगर रोड स्थित इंदिरानगर में रहने वाली दसवीं की छात्रा से दोस्ती कर एक युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और अन्य युवती से शादी करने जा रहा था। छात्रा को यह बात पता चली तो उसने घर में जहर खा लिया। इसके बाद परिजनों को घटना का पता चला। 

इंदिरानगर निवासी छात्रा के साथ निजी स्कूल में मंगल कॉलोनी का अभिषेक नामक युवक भी पढ़ता था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्रेम-प्रसंग शुरू हाे गया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि अभिषेक उसे बेगमबाग कॉलोनी की होटल में लेकर गया था जहां उसने दुष्कर्म किया। बाद में उसने फोन कर बताया कि मैं शादी नहीं कर सकता, परिवार वालों की पसंद की युवती से शादी करूंगा। यह पता चलने पर एक जून की रात छात्रा ने घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया। 

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार युवक छात्रा को पहले भी बहाने से कई बार मिलने बुला चुका था। इसी दौरान उसने उसका शारीरिक शोषण किया।

04 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3cjiCab