संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पुलिस थाना अमानगंज में सेकड़ों ग्रामीण जमा हो गये वे दलित महिला की मौत को लेकर आक्रोशित थे. बताया गया है कि अंधविश्वास के चलते बंधक बनाकर महिला के साथ मारपीट की गई थी जिसमें उसकी जान चली गई.
गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर पन्ना-कटनी स्टेट हाईवे 10 पर चक्काजाम कर दिया. पुलिस ने लाठीचार्ज कर बल प्रयोग करते हुए भीड़ को हटाया इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर पथराव किया. कल दोपहर 3:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक पुलिस थाने में हंगामा चलता रहा. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में महिला के शव को चाका ग्राम ले जाया गया,
from New India Times https://ift.tt/3gUubax
Social Plugin