संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

मुंबई की एक सोसायटी में वैक्सिनेशन कैम्प लगाकर लोगों को नकली कोविशील्ड वैक्सीन लगाने के आरोप में गुनाह का पांचवां आरोपी मध्यप्रदेश के सतना से गिरफ्तार किया गया है। करीम अली नाम का ये आरोपी ट्रेन में बैठकर फरार हो गया था जिसकी लोकेशन मुम्बई पुलिस ने सतना जीआरपी को दी थी। ट्रेन जैसे ही सतना पहुंची उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को लेने के लिए मुंबई के कांदीवली पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर विजय वी. कंदलगावकर के नेतृत्व में 3 सदस्यीय टीम सतना पहुंची जहां जरूरी औपचारिकता के बाद आरोपी को मुम्बई पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में मुम्बई पुलिस अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सतना से गिरफ्तार किया गया आरोपी करीम अली बिहार के कटिहार का रहने वाला है और मुंबई में बीएससी नर्सिंग का फर्स्ट ईयर का छात्र है।

दरसल सतना जीआरपी को मुंबई पुलिस से इनपुट मिला था कि नकली वैक्सीन लगाने वाला गिरोह का सदस्य ट्रेन द्वारा मुंबई से बिहार के लिए निकला है जो सतना होकर गुजरेगा। सूचना मिलते ही सतना जीआरपी पुलिस ने मुंबई पुलिस की निशानदेही पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसका नाम मोहम्मद करीम बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 30 मई को मुंबई कांदिवली थाना अंतर्गत हीरानंदानी हाउसिंग सोसायटी में 390 लोगों को नकली वैक्सीन लगा दी गई।
from New India Times https://ift.tt/35FUMle
Social Plugin