रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात झाबुआ जिले के मेघनगर बाफना पब्लिक स्कूल मेघनगर में भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ सुनी गई.
इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजमल पडियार का कार्यकर्ताओं ने फूलो की माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.
इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्तां बड़ी तादाद में उपस्थित रहे. इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापति, भाजपा नगर मंडल महामंत्री रूप सिंह भूरिया, फारुख शेरानी, पंकज गुर्जर, सचिन पंचाल, बाबू मचार, रसीया पारगी, मनीष डामोर, पूनमचंद वसुनिया, अजय डामोर, भाविक बारोट, बच्चु सिह डामोर, गौरव यादव आदि भी मौजूद थे.
from New India Times https://ift.tt/3dmNyHf
Social Plugin