मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुमताज महल फेस्टिवल बुरहानपुर के तहत कोरोना प्रोटोकॉल के प्रतिबंधों के कारण सार्वजनिक रूप से 7 जून 2021 को कोई बड़ा आयोजन नहीं हो पाया लेकिन इस दिन (7 जून) की स्मृति को बरकरार रखने के लिए सीमित लोगों की मौजूदगी में सांकेतिक रूप से गांधी चौक स्थित शहजादा आसिफ खान गोरी के निवास पर ऑनलाइन के माध्यम से एक मुशायरा संपन्न हुआ। बुरहानपुर के युवा शायर बुरहान तनवीर ने अपने कलाम पेश कर इस मुशायरे का शुभारंभ किया। मुमताज महल फेस्टिवल के सूत्रधार शहजादा आसिफ खान गोरी ने ऑनलाइन मुशायरे में सम्मिलित होने वाले शायरों, श्रोताओं और अतिथियों आदि का स्वागत और अभिनंदन करते हुए अपने विशेष अंदाज में 52 वर्षीय इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालकर आयोजन के उद्देश पर प्रकाश डाला। इस मुशायरे में आबिद क़जल, जहीर अनवर, डॉक्टर वासिफ़ ख़ान यार, उस्ताद शायर जमील असगर, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर डॉक्टर जलील बुरहानपुरी और नईम अख्तर खादिमि ने अपना कलाम पेश करके ख़ूब दादो तहसीन हासिल की। मुशायरे का सफल संचालन मजाज आशना ने किया। कार्यक्रम में तकनीकी रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए तनवीर रजा बरकाती का विशेष रुप से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इकबाल अंसारी आईना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
from New India Times https://ift.tt/3cu6a7x
Social Plugin