पंचायत को सूचना देने के बाद भी नहीं हुआ निराकरण, ग्रामवासी परेशान

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव अंतर्गत डूंगरिया नंबर 45 स्कूल रोड काली मंदिर के पास मिली जानकारी के अनुसार पुलिया पर बड़ा गड्ढा उमड़ आया है जिसकी सूचना ग्राम पंचायत डूंगरिया के जिम्मेदारों को दी गई परंतु आज तक इस पुलिया के गड्ढे की मरम्मत नहीं हुई. दिलबर दुनिया पुलिया का गड्ढा बड़ा होते जा रहा जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि हो सकती है. लगातार जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आ रही परंतु इसका खामियाजा ग्राम वासियों को भुगतना पड़ेगा. उच्च अधिकारियों को मामले को संज्ञान में लेते हुए जिम्मेदारों को जागरूक करके ग्राम वासियों की समस्या का निराकरण करें. इस गड्ढे में कई बार गाड़ियां फंस चुकी हैं और बड़ी मुश्किलों के बाद गड्ढे से गाड़ी निकली. यहाँ कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है. ग्राम वासियों ने इस गड्ढे के मरम्मत की शीघ्र मांग की है ताकि किसी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना ना हो।



from New India Times https://ift.tt/3xKQdlG