जनता का पैसा चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, नगर पालिका सीएमओ को सौंपा गया ज्ञापन

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के वार्ड क्रमक 12 में हाई मास्क लगाया गया था जो 1 साल भी नहीं हुआ जिसके सारे लाइट बंद हो गए एवं पोल भी उखड़ गया, ठेकेदार द्वारा घटिया समान लगाया गया और जनता का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

वहीं ठेकेदार से मिली भगत कर वार्ड क्रमक 12 की नाली निर्माण एवं सीसी रोड का निर्माण कार्य वर्क आर्डर मिलने के लगभग 8 माह बाद भी नाली खोद कर ठेकेदार काम नहीं कर रहा है जिसके कारण कभी भी कोई भी घटना घट सकती है. नगरपालिका जुन्नारदेव एवं ठेकेदार की मिली भगत होने के कारण वार्ड की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



from New India Times https://ift.tt/2RjNeBe