बाल सहारा गृह परिसर में बाल कल्याण समिति बुरहानपुर के सदस्यों ने विजिट कर किया वृक्षारोपण

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बाल कल्याण समिति बुरहानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र सलूजा ने बताया कि बाल कल्याण समिति बुरहानपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बाल सहारा गृह बुरहानपुर की विजिट कर सहारा गृह संचालक श्री मुकेश दरबार के साथ समिति परिसर में कुछ सुधार कार्यो को लेकर परस्पर चर्चा की गई। परिसर में सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस उपलक्ष्य में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री राजेंद्र सलूजा सदस्यगण में श्रीमती विजया सिंह चौहान, श्रीमती रजनी गट्टानी, श्रीमती राजश्री राठोर तथा श्री मनोज चेहेल उपस्थित रहे।



from New India Times https://ift.tt/3wlsAje