रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 5 सदस्यीय राष्ट्रीय चुनाव समिति द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धनराज खत्री गांधीनगर का 3 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है।
राष्ट्रीय अधिवेशन में की गई थी घोषणा
6 मार्च को अयोध्या में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय बैठक में नवीन चुनाव की घोषणा कर 5 चुनाव अधिकारी के नामों की सर्वानुमति से घोषणा कर उन्हें नवीन चुनाव प्रक्रिया व चुनाव की तारीख व स्थान तय करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
मुख्य चुनाव अधिकारी अजय टंडन (अमरोहा) के नेतृत्व में अनंत अरोड़ा (पटना), सुनील खन्ना (अमृतसर), कर्नल रवि मेहरोत्रा ( देहरादून ) एवं शिवप्रकाश अरोड़ा जोधपुर को चुनाव का दायित्व सौंपा गया था.
16 जून से प्रक्रिया होगी शुरू
अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी कुन्दन अरोड़ा ने चुनाव समिति द्वारा जारी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की प्रक्रिया 16 जून से प्रारम्भ होकर 27 अगस्त तक चलेगी। 16 जून से 7 जुलाई तक उम्मीदवार अपने नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे। 8 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच व 9 जुलाई को नाम वापसी का समय तय किया गया है। 10 जुलाई को उम्मीदवार के नामो की घोषणा की जाएगी।
11 जुलाई से 5 अगस्त तक मतदाता सूची अनुसार मध्यप्रदेश सहित देशभर के 23 राज्यो के मतदाताओं को रजिस्टर्ड डाक से मतपत्र भेजे जाएंगे। मतदाता अपने अपने उम्मीदवार का चयन कर मतपत्र 27 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक चुनाव अधिकारियों तक सीलबंद लिफाफे में वापस भिजवाएंगे।
27 अगस्त को होगी घोषणा
27 अगस्त को अमरोहा (यूपी) के कैलास मार्ग स्थित राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल परिसर में मतगणना होकर शाम 6 बजे निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।
from New India Times https://ift.tt/34IRIVb
Social Plugin