BHOPAL NEWS: नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस शुरू करने का निर्णय

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गुजरने वाली नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल को मंगलवार से शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं, रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल को चलाने की अवधि भी 31 दिसंबर तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

(02442) नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल 22 जून से प्रति मंगलवार व शनिवार नई दिल्ली से दोपहर 3:25 बजे चलेगी। रात 11:30 बजे भोपाल आएगी। यहां से रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन दोपहर में 12:00 बजे बिलासपुर पहुंच जाएगी। (02441) बिलासपुर-नई दिल्ली 24 जून से हर गुरुवार व सोमवार को होने जा रही है। 

यह गाड़ी बिलासपुर से दोपहर में 2 बजे रवाना होगी। देर रात 2:00 बजे भोपाल आएगी। यहां से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

21 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3qc2X2i