मार्च 2020 के बाद से भारत में घबराहट और बेचैनी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। घबराहट का सीधा संबंध मनुष्य की मन एवं भावनाओं से होता है। लेकिन कई बार स्वास्थ्य कारणों से भी घबराहट होने लगती है। यहां हम आपको घबराहट के लक्षण, कारण एवं घबराहट अथवा बेचैनी को दूर करने के उपाय बता रहे हैं। यह सामान्य परिस्थितियों के लिए है। यदि स्थिति असामान्य है तो डॉक्टर का परामर्श सबसे उचित उपाय है।
घबराहट या बेचैनी के लक्षण
- घबराहट में हर मनुष्य का शरीर अलग-अलग प्रतिक्रिया करता है।
- हार्टबीट यानी दिल की धड़कन बढ़ जाती है।
- कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है।
- बहुत कम होता है लेकिन कुछ लोगों को झटके लगने लगते हैं।
- घबराहट या बेचैनी के कारण शरीर में कंपकपी आना सामान्य लक्षण है।
- कुछ लोगों का मुंह सूखने लगता है।
- हाथों में पसीना आना भी घबराहट का एक कारण है।
- कुछ लोगों को अचानक ठंड या गर्मी लग रही की शिकायत होती है।
- घबराहट या बेचैनी में कभी-कभी पेट खराब हो जाता है।
घबराहट या बेचैनी के कारण
ज्यादातर किसी अज्ञात डर की स्थिति में घबराहट होती है।
यदि आप तनाव में हैं तो घबराहट एवं बेचैनी महसूस करेंगे।
जो लोग ज्यादा विचार करते हैं उन्हें भी घबराहट या बेचैनी की शिकायत हो जाती है।
लंबे समय तक दवाओं का सेवन करने वाले घबराहट का शिकार हो सकते हैं।
जिन लोगों को नशे की लत होती है। ऐसे ज्यादातर लोग घबराहट या बेचैनी के शिकार हो जाते हैं।
मानसिक बीमारी ADHD के कारण भी लोगों को घबराहट या बेचैनी की शिकायत होती है।
घबराहट या बेचैनी से बचाव के उपाय
घबराहट या बेचैनी के शिकार लोगों को सुबह शाम खुली हवा में टहलना चाहिए।
मेडिटेशन एवं योगा घबराहट अथवा बेचैनी का अच्छा इलाज है।
अपनी श्वास की गति पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। धीरे-धीरे सांस लें।
तनाव बढ़ाने वाली बातों से ध्यान हटाने के लिए दूसरे कामों पर फोकस करें।
पर्याप्त नींद ना होने के कारण भी घबराहट होती है। घबराहट या बेचैनी की शिकायत होने पर 8 घंटे की पूरी नींद है। अपना पसंदीदा संगीत सुनें। संगीत हमेशा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहा है।
निकोटिन और कैप इन दोनों घबराहट के कारण होते हैं। सिगरेट एवं तंबाकू का त्याग कर दें।
थायराइड की जांच कराएं। थायराइड की समस्या होने पर घबराहट होती है।
ब्लड प्रेशर असामान्य होने की स्थिति में घबराहट होती है।
घबराहट या बेचैनी की स्थिति में मांसाहारी भोजन से इंकार करें।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3qmJGv0

Social Plugin