मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हज़रत शाह चमन वली वेल्फेयर सोसाइटी बुरहानपुर के सह सचिव शेख सलीम ने हजरत शाह चमन वली वेल्फेयर सोसाइटी बुरहानपुर को संबोधित करते हुए संगठन में धारित पद सह सचिव से सोशल मीडिया के माध्यम से 5 जनवरी 2021 को दोपहर 3.12 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से अपना इस्तीफा अपने पारिवारिक कारणों को दर्शाते हुए पेश करते हुए इस्तीफ़ा स्वीकार कर उन्हें कार्य मुक्त करने का निवेदन किया। अपने इस त्यागपत्र की प्रतिलिपि उन्होंने संगठन के जिला अध्यक्ष, कलेक्टर बुरहानपुर और पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर को भी प्रेषित की।

संगठन के अध्यक्ष सैय्यद इसहाक़ सहित 6 सदस्यों के हस्ताक्षर सहित संगठन के लेटर पैड पर 5 जून 2021 को 5.16 बजे एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि शेख सलीम पत्रकार को सह सचिव पद से निलंबित किया जाता है। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि शेख सलीम अध्यक्ष पद की मांग कर रहे थे। संगठन अध्यक्ष के विरुद्ध सदस्यों को बहका रहे थे इसके कारण अध्यक्ष और सदस्यों ने फैसला किया है कि उनको सह सचिव पद से निलंबित की घोषणा की जाती है। इस प्रतिनिधि को प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्था अध्यक्ष और सह सचिव के मध्य व्हाट्सएप पर की गई एक पोस्ट को लेकर दोनों पदाधिकारियों के मध्य विवाद उत्पन्न हुआ था और अध्यक्ष ने उन्हें कहा था कि इस पोस्ट को डिलीट कर दें लेकिन उन्होंने उक्त पोस्ट को डिलीट नहीं किया और अध्यक्ष के कॉल को भी वे रिसीव नहीं कर रहे थे शायद इसी कारण को लेकर दोनों के मध्य हुए विवाद में जहां पहले सह सचिव ने त्यागपत्र दिया, वहीं बाद में संस्था अध्यक्ष और अन्य 5 सदस्यों ने फैसला कर उन्हें निलंबित कर दिया।



from New India Times https://ift.tt/3vVHJrz