ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आरोन इलाके में एक किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा। चोरों का एक साथी भागने में सफल रहा। पर पकड़े गए वाहन चोरों से पूछताछ के बाद 19 दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। ऐसा पता लगा है कि अभी तक यह आधा सैकड़ा चोरी कर चुके हैं। गर्लफ्रेंड के साथ लग्जरी लाइफ स्टाइल पर पैसा खर्च करने की आदत है। पुलिस को यह कामयाबी शुक्रवार को मिली है। फिलहाल पूछताछ जारी है।
आरोन थाना पुलिस को शुक्रवार को एक बाइक चोरी की सूचना पर नाकाबंदी के लिए कहा गया था। आरोन पुलिस जब नाकाबंदी कर एक-एक वाहन को चेक कर रही थी। तभी अचानक आरोन बॉर्डर की तरफ से तीन युवक बाइक से आते दिखे। पुलिस चेकिंग को देखकर युवक बाइक मोड़कर भाग निकले।
संदेह होने पर पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया। करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया है, जबकि तीसरा साथी गाड़ी लेकर भाग गया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ करने के बाद पता लगा कि वह शातिर वाहन चोर है। उनकी पहचान भानू रावत पुत्र नाथूरावत (19) निवासी अरोन, नरेन्द्र उर्फ गनपत पुत्र चिम्मन आदिवासी (19) निवासी रामपुरा हाल निवासी गुढ़ा माधवगंज के रूप में हुई है। उनके भागने वाले साथी की पहचान प्रतीक शाक्य पुत्र राजेन्द्र शाक्य निवासी गुड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बाइक जब्त कर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने एक के बाद एक वारदातों का खुलासा करना शुरू कर दिया। उनकी निशानदेही पर उनके घरों से चोरी किए गए 19 वाहन बरामद कर लिए है। पूछताछ में पता लगा है कि अभी तक वह 50 से ज्यादा वाहन चोरी कर चुके हैं।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने स्वीकार किया है कि वह शहर से चोरी किए गए वाहन देहात में खपाते है। एक बाइक 5 से 7 हजार रुपए में बेच देते हैं। वहीं मामले का पता चलते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे और पकड़े गए चोरों से पूछताछ में जुट गए है। पुलिस अफसरों की माने तो पकड़े गए चोरों से काफी बरामदगी हो सकती है।
26 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग समाचार- 90000 स्कूलों की स्वायत्तता समाप्त करने के आदेश
मध्य प्रदेश मानसून न्यूज- 12 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
MP TRANSFER POLICY 2021- मध्य प्रदेश तबादला नीति 2021
MP COLLEGE NEWS- फाइनल ईयर के रिजल्ट घोषित करने के निर्देश
MP-DPI वेरीफाइड शिक्षकों के 10 जुलाई से पहले नियुक्ति पत्र जारी करें- पढ़िए खुलाखत
OPS NEWS- शिवपुरी के शिक्षाकर्मियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किए
MP POLICE DSP VACANCY- एमपीपीएससी का नोटिफिकेशन जारी
BHOPAL NEWS- वैक्सीनेशन सेंटर पर हमला, दो नर्सें बाल-बाल बचीं
EPFO NEWS- पीएफ से पेंशन अकाउंट को अलग करने की तैयारी
JABALPUR NEWS- भाजपा नेता की पत्नी ने दम तोड़ा, हत्यारों ने 15 चाकू मारे थे
DELTA PLUS NEWS- भोपाल में अशोकनगर के व्यक्ति की मौत
SCHOOL REOPEN NEWS- नीति आयोग ने जोखिम भरा कदम बताया
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3de7MD2

Social Plugin