मध्य प्रदेश मानसून- 12 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट - MP WEATHER FORECAST

भोपाल। मौसम विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार शहडोल, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, होशंगाबाद, बैतूल, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन और देवास में भारी बारिश की संभावना है। 

भारत सरकार की पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, होशंगाबाद और भोपाल संभागों में ज्यादातर स्थानों पर बारिश होगी। इनके अलावा इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 जून 2021 शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहरी क्षेत्र में बारिश की संभावना है। शहर में हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में पूरे मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है।

25 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3dbHL73