अतीश दीपंकर, कहलगांव/भागलपुर (बिहार), NIT:

रेलवे स्टेशन उल्टा पुल के नीचे रेल ट्रैक पर पानी भर जाने से वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन 10 मिनट के लिए रुक गई।
इस संबंध में पूछे जाने पर कहलगांव रेलवे स्टेशन प्रबंधक मंडल जी ने कहा कि बाजार का पानी आ जाने से रेल ट्रैक में पानी आ गया था। हालांकि फिलहाल निकाल दिया गया है। अभी कोई ट्रेन बाधित नहीं है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 10 मिनट के लिए ही वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन रुकी थी।
उन्होंने कहा कि बाजार के नाला का पानी रेलवे ट्रैक पर आ जाता है जिसके कारण ऐसा हुआ। उनसे जब यह पूछा गया कि अभी बरसात का समय चल रहा है और भी कई दिन बारिश हो सकती है ऐसे में पुनः पानी आ जाए तो? उन्होंने कहा पानी आने के बाद पुनः यह समस्या हो सकती है। हालांकि पानी निकाल दिया गया है, समस्या ना हो इस पर ध्यान दिया जा रहा है।
from New India Times https://ift.tt/3wI9fJb
Social Plugin