नई दिल्ली। Staff Selection Commission द्वारा सूचित किया गया है कि केंद्रीय सशस्त्र बलों के लिए कांस्टेबल जीडी का नोटिफिकेशन दिनांक 10 जून से 15 जून के बीच जारी कर दिया जाएगा। हथियारबंद आरक्षक/ सिपाही/ जवान की भर्ती हेतु कुल 40000 रिक्त पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जो युवा पुलिस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं उनको अपनी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।
पुलिस आरक्षक भर्ती: महत्वपूर्ण जानकारी
विभाग का नाम: केंद्रीय सशस्त्र बल
पदनाम: कांस्टेबल जीडी
रिक्त पदों की संख्या: 40000
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं / 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के मध्य होना चाहिए।
वेतनमान: 5200-20200
इन केंद्रीय सरकारी विभागों में नौकरी मिलेगी
01. सीमा सुरक्षा बल (BSF)
02. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
03. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
04. इंडो तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP)
05. सीमा सशस्त्र बल (SSB)
06. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)
07. सचिवालय सुरक्षा बल (SSF)
08. असम राइफल (Assam Rifle)
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3i5x35j

Social Plugin