मध्यप्रदेश के आसमान पर मराठवाड़ा के बादल - MP WEATHER FORECAST

भोपाल। मध्य प्रदेश के आसमान पर तीन तरह की हवाएं चल रही है। जिसके कारण पूरे प्रदेश का मौसम बदल रहा है। गुरुवार को मराठवाड़ा के बादल मध्य प्रदेश के आसमान पर दिखाई दिए। कुछ इलाकों में गरजे और कुछ इलाकों में थोड़े बहुत बरस भी गए। शुक्रवार को भी हल्की फुल्की बारिश होगी। शनिवार या रविवार को अफगानिस्तान के बादल आ जाएंगे और फिर कई इलाकों में बारिश होगी।

मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

गुरूवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सतना में 10, ग्वालियर में 5.2, रीवा में 5.0, मिलीमीटर बारिश हुई। उज्जैन और खजुराहाे में बूंदाबांदी हुई। उधर दाेपहर तक आसमान साफ बना रहने और हवाओं का रूख पश्चिमी हाेने से राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्रीसे. नौगांव, दमाेह, रायसेन, खजुराहाे और रतलाम में दर्ज किया गया। शुक्रवार काे ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, जबहलपुर, शहडाेल और इंदौर संभाग के जिलाें में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राजधानी भोपाल में भी बादल छाए रहेंगे। साथ ही दाेपहर बाद बूंदाबांदी हाे सकती है। 

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

वर्तमान में मप्र के मध्य क्षेत्र के उत्तरी भाग में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ (द्राेणिका लाइन) देश के उत्तर-पूर्व की तक बना हुआ है। ऊपरी हवा के चक्रवात से दूसरा ट्रफ मराठवाड़ा तक बना हुआ है। इन तीन सिस्टम के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने लगी हैं।  एक पश्चिमी विक्षाेभ वर्तमान में अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इस सिस्टम के शुक्रवार काे उत्तर भारत की तरफ बढ़ने से मप्र में बारिश की गति‍विधियाें में और तेजी आने की संभावना है। बौछारें पड़ने और बादल बने रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है।

07 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3f3y3nk