इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में झुलसाने वाले गर्मी के इन नौ दिनों में मौसम का मिजाज एक दम उलटा ही चल रहा है। आमतौर पर जून में शुरू होने वाली प्री-मानसून की गतिविधि इस बार मई में ही शुरू हो गई। इसका प्रमाण गुरुवार और शुक्रवार रात हुई बारिश है।
शुक्रवार को भी शाम चार बजे बादल छाए, गरजे भी और 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। आधे शहर में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। राजेंद्र नगर, अन्नपूर्णा, महू नाका, जूनी इंदौर, बायपास, सपना, संगीता, भंवरकुआं सहित कई इलाके भीगे। गुरुवार रात की बारिश और रफ्तार वाली हवा ने न्यूनतम तापमान पर गहरा असर डाला। यह सामान्य से 4 डिग्री कम होकर 21.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसी तरह दिन का तापमान भी 37.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा।
नौतपा में ऐसा मौसम बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय हो रहे सिस्टम के कारण हैं। दोनों तरफ से नमी मिलने की वजह से बारिश अच्छी होने की संभावना है।नौतपा के बचे हुए दिन भी सुकून भरे रहेंगे। तापमान औसत या उससे कम ही रहेगा। शनिवार को भी दोपहर में बादल और हवा गर्मी से निजात देंगे।
29 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3urtjhj

Social Plugin