ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में 23 साल की विधवा महिला को बुरे समय में साथ देकर एक युवक ने दोस्ती की। कुछ दिन बाद अपने प्यार का इजहार किया। साथ ही महिला से शादी कर उसे नया जीवन देने का वादा किया। जब वह उस पर विश्वास करने लगी तो युवक ने उसकी ही मां-मौसी के सामने दुष्कर्म किया। घटना 12 मई सिंधिया नगर की है। जब महिला ने जबरदस्ती का विरोध किया तो आरोपी शादी से मुकर गया है। घटना की शिकायत महिला ने विश्वविद्यालय थाने में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मोहना निवासी एक महिला की 3 साल पहले शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद ही हादसे में उसके पति की मौत हो गई थी। महिला का बुरा समय चल रहा था। इसी समय उसकी मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान मुरैना के अमन कुमार से हुई। अमन ने महिला को सहारा दिया। हर काम में उसकी मदद करने लगा। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ महीने पहले अमन ने महिला के सामने अपने प्रेम का इजहार किया। उसका विश्वास जीतकर उसने शादी करने की बात कहकर हमेशा उसे खुश रखने का वादा किया।
मार्च में जब महिला ग्वालियर के सिंधिया नगर में अपनी मौसी के घर आई थी। तभी अमन मुरैना से उसकी मौसी के घर पहुंचा। उस समय मौसी काम पर गई थी। आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। साथ ही वादा किया कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद वह 12 मई 2021 को महिला के घर पहुंचा। उसे जबरदस्ती अपने साथ झांसी ले गया। वहां से रात को 11 बजे लौटे। घर पर उसकी मां और मौसी दोनों इंतजार कर रहे थे। रात को लौटने के बाद अमन ने उसके साथ उसकी मां-मौसी के सामने ही दुष्कर्म किया। वह चीखती रही, लेकिन आरोपी ने एक नहीं सुनी।
दुष्कर्म करने के बाद आरोपी भाग गया। पर जाते समय वह महिला, उसकी मौसी व मां को हत्या करने की धमकी दे गया। दो दिन महिला डरी सहमी रही। पर किसी तरह 14 मई की शाम को वह हिम्मत कर थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी अपने घर से फरार है।
15 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3uOK86Q

Social Plugin