मेहलक़ा इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी की मध्यप्रदेश यूनिट के अध्यक्ष मुकीत खान खंडवा ने बताया कि ऑल इंडिया हज वेल्फेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित किये जाने वाले हज सेमिनारों/कांफ्रेंस/सम्मेलनों में अब मौलाना अशफ़ाक़ रहमानी, इंदौर और उमर फारूक खटानी, भोपाल के नाम से भी मेमोरियल अवार्ड दिए जायेंगे। उल्लेखनीय है कि अभी तक सोसायटी हज और कौम के दीगर शोबों में ख़िदमत करने वालों को याक़ूब हनफ़ी ख़िदमत अवार्ड, फ़ख्र ए मिल्लत अवार्ड, मीनार ए नूर अवार्ड वगैरह देते आ रही है। श्री मुकीत खान ने बताया कि सोसायटी की चौथी राज्य स्तरीय हज कांफ्रेंस नीमच में प्रस्तावित है और जब भी इसका आयोजन होगा, इन दो हस्तियों के नाम को शामिल करते हुए अवार्ड दिया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ ने बताया कि मध्यप्रदेश सूबे की ऐसी शख़्सियत, जो लोगों में दीन की बेदारी के लिये कोशिश और मेहनत कर रही है, उन की हौसला अफ़ज़ाई के लिये उन्हें मौलाना अशफ़ाक़ रहमानी मेमोरियल अवार्ड और कौम में तालीम को फ़रोग़ देने,आला तालीम हासिल करने वाले कम्युनिटी के बच्चों के बेहतर मुस्तकबिल के लिये कोशिश करने वाली शख़्सियत को उमर फारूक खटानी मेमोरियल अवार्ड से नवाज़ा जाएगा।
मध्यप्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद ज़ुबैर शेख बड़वानी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मोईन मतीन बुरहानपुर, और नेशनल जनरल सेक्रेट्री सैय्यद रियाज़, धार को अवार्ड की चयन समिति का ज़िम्मेदार बनाया गया है।
from New India Times https://ift.tt/32LF8n7
Social Plugin