रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के थांदला मे कालू लाल चंद बोथरा का कोरोना से देहांत हो जाने पर कोरोना की बिमारी के डर से थांदला के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हुए. स्वर्गीय कालू बोथरा की लड़की अभिभाषक कविता बोथरा के द्वारा मुस्लिम समाज मेघनगर को इसकी सूचना दी गई जिस पर अभिभाषक मोहम्मद निसार शेरानी, हाजी सिद्दीक (बिल्ला), हाजी फारुख भाई दुर्वेश, हाजी याकूब भाई दुर्वेश, मौलाना ताहिर दुर्गेश, हाफिज इमरान आदि मेघनगर से थांदला पहुंचे और स्वर्गीय कालू जी बोथरा के शव को उनके निवास स्थान से लेकर मुक्तिधाम पहुंचे और वहां जाकर अंतिम संस्कार किया! इस नेक काम के लिए मेघनगर मुस्लिम समाज की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है.
from New India Times https://ift.tt/3aF6sYg
Social Plugin