अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, सिवनीभोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने लोगों को बेहाल कर दिया है। उनके अपने अचानक ही उन्हें छोड़कर जा रहे हैं, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट रहा है। ऐसा ही एक मामला सिवनी ज़िले के खारी से सामने आया है. दो दिन के अंदर एक ही परिवार में दो मौतें होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कई लोगों के लिए इसे बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो रहा है।
आप को बता दें कि सिवनी ज़िले के खारी निवासी मौलाना मोहम्मद मुदस्सिर सल्फी के बड़े भाई मोहम्मद साजिद की दो दिन पहले कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी, अभी परिवार के लोग उनके गम से उभर भी नहीं पाए थे कि उनके पिता अब्दुल राज़िक भी इस दुनिया को अलविदा कह गए।
from New India Times https://ift.tt/3sTiZOh
Social Plugin