इंदौर। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी हैं राज्यपाल महोदय से अपील की है कि वह शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से हटाकर किसी दूसरे योग्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएं। श्रेष्ठा जोशी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से स्थिति संभल नहीं रही है।
संगठन के दबाव के बावजूद श्रेष्ठा जोशी ने पोस्ट नहीं हटाई
शुक्रवार दोहर करीब डेढ़ बजे भाजपा नेत्री ने अपनी वाल पर लिखा कि माननीय राज्यपाल जी एमपी के सीएम को बर्खास्त कर नए सीएम की नियुक्ति की जाए। इसके बाद तमाम लोगों ने जोशी की पोस्ट पर कमेंट लिखना शुरू कर दिया। माना जा रहा था कि भाजपा नेत्री थोड़ी देर में पोस्ट को डिलीट कर देगी या अकाउंट हैक होने की शिकायत कर सकती हैं। हालांकि श्रेष्ठा ने पोस्ट नहीं हटाया।
2 कार्यकर्ता मर गई, मैं उनकी कोई मदद नहीं कर पाई
भाजपा नेत्री श्रेष्ठा जोशी ने कहा कि मैंने अपनी अंतर आत्मा की आवाज सुनकर सच लिखा है। मेरे आसपास के लोग मर रहे हैं। महिला मोर्चा की दो कार्यकर्ता बीते दिनों कोरोना से मर गई। मैं उनकी मदद तक नहीं कर सकी। लोग हमसे उम्मीद करते हैं फोन लगाते हैं। हम न तो आक्सीजन दिलवा पा रहे हैं न उन्हें इंजेक्शन।
शिवराज जी से स्थिति संभल नहीं रही: श्रेष्ठा जोशी
जो सच है वो सच है प्रदेश में यदि शिवराजजी से स्थिति नहीं संभल रही तो संगठन को किसी योग्य व्यक्ति को जिम्मेदारी देना चाहिए। होना तो यह चाहिये कि नैतिकता के नाते उन्हें खुद ही पद छोड़ना चाहिए। मुझसे संगठन के कई लोगों ने पोस्ट हटाने के लिए भी कहा। मैंने पोस्ट डिलीट नहीं की। मुझे पता है कि भविष्य मेें मुझे इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन मैं अंतर आत्मा की आवाज के साथ समझौता नहीं करुंगी।
30 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3tcBuxq

Social Plugin