UPSC SSE 2021: सिविल सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन यहां देखें

नई दिल्ली। भारत की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उसकी डायरेक्ट लिंक हम उपलब्ध करा रहे हैं। 

UPSC SSE 2021 NOTIFICATION PDF 

नोटिफिकेशन कुल 161 पेज का है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा सहित सभी प्रकार की भारतीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू कंडक्ट होता है।

UPSC SSE 2021: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 आवेदन की लास्ट डेट

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च शाम 6 बजे तक है। यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 27 जून को आयोजित की जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जो IAS, IPS या फिर भारतीय सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके पास आवेदन करने के लिए समय काफी कम है। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3sONLIp