RDVV: कर्मचारी ने कुलपति को गालियां दी, नशे में टल्ली होकर पहुंचा यूनिवर्सिटी, FIR - JABALPUR NEWS

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में गुरुवार सुबह एक कर्मचारी ने शराब के नशे में धुत होकर कुलपति को अपशब्द कहे। कर्मचारी का नाम अजय श्रीवास है जो स्थायी कर्मचारी है। 

परिसर में कुलपति को अपशब्द कहे जाने की सूचना पर कुलसचिव ने सिविल लाइन पुलिस को सूचित किया। लेकिन पुलिस के पहुँचने से पहले ही कर्मचारी फरार हो गया। कुलसचिव दीपेश मिश्र के अनुसार कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कर्मचारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि उक्त कर्मचारी की एक कर्मचारी नेता से भी झड़प हुई। 
 
विवि में इस तरह का माहौल होना निंदनीय है। विवि प्रशासन को इस ओर सख्ती से कदम उठाने की आवश्यकता है। कुलसचिव ने बताया कि स्थायी कर्मचारी नियमित के नीचे और दैनिक वेतन भाेगी के ऊपर होता है।

5 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार 



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2OqPDZ6