MP CABINET MEETING DECISION - मध्य प्रदेश कैबिनेट मीटिंग के फैसले 16 MARCH 2021

भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक के निर्णय की जानकारी दी। इस बैठक में कर्मचारियों के तबादलों पर लगा हुआ प्रतिबंध खोलने, आंगनवाड़ी में बच्चों को दूध दिए जाने, मत्स्य संपदा योजना को चालू रखने और पशुओं के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने के बारे में फैसले हुए।

आंगनवाड़ी में बच्चों को सप्ताह में 3 दिन दूध दिया जाएगा

डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए, जो 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के हैं उन्हें 3 दिन सप्ताह में दूध देने का कैबिनेट में तय किया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शहडोल जिला चिकित्सालय को ₹309.97 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति शहडोल को दी गई है। 

मध्य प्रदेश के पशुओं के लिए टीकाकरण अभियान

प्रदेश सरकार पशुओं के रोग नियंत्रण की तरफ भी बढ़ रही है। प्रदेश में पशुपालन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। पशुपालन और डेरी विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। 

मत्स्य संपदा योजना अगले 5 साल तक लागू

मुरकी सिंचाई परियोजना के लिए ₹102.45 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। मत्स्य संपदा योजना में भी आगामी 5 वर्षों में लागू करने के लिए ₹481.66 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। 

मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के तबादले 1 मई से शुरू किए जाएंगे

स्थानांतरण नीति पर भी चर्चा हुई। विस्तार के बाद 1 मई से स्थानांतरण प्रारंभ करने का कैबिनेट ने आज तय किया है। संपूर्ण मध्य प्रदेश में महिला थाने प्रारंभ किए जाएंगे, 10 पहले से थे आज 42 और जिला में महिला थाने स्थापित करने का कैबिनेट ने तय किया है।

16 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3ljrobq