JABALPUR में पत्नी ने महंगे कपड़े खरीदे तो पति ने पत्थर से सर कुचलकर हत्या कर दी - MP NEWS

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अधिक कीमत के कपड़े लेने पर युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। उसने झोपड़ी के बाहर पड़े डंडे से सिर में मारकर बेहोश कर दिया। फिर पास में पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर पटक दिया। मौत के बाद बेरहमी से शव को घसीट कर झाेपड़ी के अंदर ले गया कंबल ओढ़ाकर खेत मालिक को सूचना देने चला गया। पाटन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

कुकरभूका गांव निवासी ईश्वरदास पटेल के खेत में विनोद ठाकुर पत्नी मीना ठाकुर के साथ रहता था। पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था। दो दिन पहले विनोद बाजार गया था। वहां से कपड़े खरीद कर लाया था। उसकी अधिक कीमत को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। गुस्से में विनोद ठाकुर ने पास में पड़ा डंडा उठाकर पत्नी के सिर पर मार दिया। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। फिर उसने पास में पड़ा पत्थर सिर पर पटक दिया। शव को घसीट कर टपरिया में ले गया। कंबल ओढ़ाकर मालिक ईश्वरदास को सूचना देने पहुंच गया।

ईश्वरदास ने ग्राम कोटवार दयाराम गौंड के माध्यम से पाटन पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और विनोद को हिरासत में लेकर खेत में बनी झोपड़ी में ले गई। वहां पुलिस ने शव को जब्त कर पीएम के लिए भिजवाते हुए दयाराम को गिरफ्तार कर लिया। विनोद ने बताया कि अक्सर उसकी पत्नी मीना ठाकुर (28) से विवाद होता रहता था। गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा व पत्थर जब्त करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।

पूछताछ में पता चला कि मीना ठाकुर का का मायका साईपुरा तेंदूखेड़ा दमोह में है। आठ साल पहले उसकी विनोद से शादी हुई थी। विनोद अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। दो वर्ष पहले भी उसने मारपीट की थी। तब पत्नी मीना नाराज होकर तेंदूखेड़ा दमोह चली गई थी। उस मामले में तेंदूखेड़ा में मीना ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। पर बाद में विनोद अच्छे से रखने की बात कहकर समझौता कर घर ले आया था।

26 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2NW3bfh