भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल अपने निवास पर आए राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते कहा कि राजपुरोहित समाज की जायज मांग पर सरकार ने तुरंत निर्णय लेते हूए मनोहर नेतरा प्रकरण की जांच सीबीसीआई से करवाने की अनुसंशा की है और भी इस प्रकरण में सरकार सवेदनशील होकर सहयोग करेगी और समाज की हर जायज मांग पर कार्यवाही होगी. मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की जन कल्याणकरी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बजट में जनहित की अनेक योजनाओं का उल्लेख करते हुए आम जन को जागरुक रहने का संदेश दिया वही आये हुए सभी राजपुरोहित बन्धुओं का स्वागत किया।

इस अवसर पर केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के पुर्व उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री ने सवेदनशीलता दिखाते हुए समाज की इस मांग को तुरंत स्वीकार करते हुए जांच की सीबीआई से अनुसन्सा कर समान पर उपकार किया है और समाज आपके इस न्यायप्रिय कदम से कृतघ्य है वही महंत निर्मदास महाराज ने भी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते कहा की आपकी न्यायप्रियता के हम सब कायल है और आप साधुवाद कें पात्र है वही नेंन सिंह साँथू, महावीर सिंह सुकरलाई, भगीरथ सिंह रावलवास सहित वक्ताओं ने सम्बोधन किया वही राजपुरोहित समाज सँघर्ष समिति के अध्यक्ष राम सिंह ने मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भारत सरकार के बाल एवं श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा, सघर्ष समिति अध्यक्ष राम सिंह, महंत निर्मलदास महाराज बालोतरा, रोहट प्रधान सुनीता कंवर, सिवाना प्रधान मुकुंद सिंह, भैरु सिंह सरवड़ी (यूथ वर्ल्ड चेयरमैन) देवकिशन राजपुरोहित, महावीर सिंह सुकुरलाई, भवर सिंह किसनासर, राजेंद्र सिंह मेहरी, श्रवण सिंह तोलियासर, रामेश्वर सिंह, कान सिंह मिठड़ी, कनेयालाल सिंह, राम सिंह हियादेशर, गरिमा राजपुरोहित, मधु सूदन सिंह, सुमेर सिंह, हनुमान सिंह खाराबेरा, सुमेर सिंह आंकदद्दा, प्रताप सिंह खींवसर, जोरावर सिंह सहित मनोहर राजपुरोहित के पिताजी सहित समाज के गणमान्य लोगों ने मनोहर राजपुरोहित प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाने की अनुसंशा करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
from New India Times https://ift.tt/3w04H11
Social Plugin