भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के तलैया थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता युवक के घर खाना बनाने जाती थी।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह लोगों के घर खाना बनाने का काम करके गुजर-बसर करती है। तलैया क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाला आरिफ खान दवा प्रतिनिधि का काम करता है। मूलत: शाजापुर निवासी आरिफ ने डेढ़ वर्ष पहले खाना बनवाने के लिए महिला को घर बुलाना शुरू किया। कुछ दिन बाद आरिफ ने शादी करने का भरोसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। वह आए दिन महिला से दुष्कर्म करने लगा।
महिला ने जब उससे शादी करने के लिए स्पष्ट बताने को कहा तो आरिफ ने साफ मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने बुधवार को थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए गुरुवार को आरोपित आरिफ को इमामी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
18 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3cEilOw

Social Plugin