ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शिक्षिका से दोस्ती कर एक युवक ने उसे अपने घर बुलाया और धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के मीरा नगर की है। घटना के बाद आरोपी ने उसके फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण किया और ब्लैकमेल कर छह लाख रुपए भी ऐंठ लिए।
शोषण और लैकमेलिंग से परेशान शिक्षिका थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। भिण्ड निवासी 30 वर्षीय युवती शिक्षका है और अभी मीरा नगर मुरार में रह रही है। बीते रोज वह थाने पहुंची और शिकायत की दो वर्षपूर्व उसकी दोस्ती भिण्ड निवासी विशाल भदौरिया पुत्र सतेन्द्र सिंह भदौरिया से हुई। दोस्ती होने के बाद एक दिन विशाल ने उसे अपने घर बुलाया और वहां पर वह अकेला था और धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया और उसका फोटो व वीडियो बना लिया।
वारदात के बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और फिर उसे वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल होने से परेशान पीड़िता पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद जब पीडिता ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वायदे से मुकर गया और शादी करने से इनकार कर दिया।
हालांकि शुस्र्आत में वह शादी की बात करता रहा लेकिन लगातार वह टाल रहा था। जब पीड़िता ने उस पर अधिक दवाब बनाया तो आरोपित शादी से पूरी तरह से मुकर गया। इसके बाद जब पीड़िता के पास रास्ता नहीं बचा तो वह पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी भिण्ड भेज दी है।
25 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2QEBCIn

Social Plugin