SATNA: डॉक्टर ने नर्स की हत्या कर कुत्ते के साथ लाश को दफनाया - Madhya pradesh news

जबलपुर। मध्यप्रदेश के सतना में एक डॉक्टर ने उसके क्लीनिक पर काम करने वाली नर्स की हत्या कर दी और उसकी लाश को एक लावारिस कुत्ते की लाश के साथ क्लीनिक के पास में दफना दिया। दफन लाश में से बदबू आने पर लोगों को कुत्ते का शव बताया गया जिससे किसी ने शक भी नहीं किया।

पुलिस ने बताया कि मृतका पेशे से नर्स थी और डॉ आशुतोष त्रिपाठी (BDS) के क्लीनिक में नौकरी करती थी। डॉक्टर ने नर्स की हत्या कर शव को क्लीनिक के बगल में दफना दिया था। मृतका 14 दिसंबर से लापता थी। मृतका के परिवार ने 1 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी डॉक्टर पुलिस की हिरासत में है।

आरोपी डॉक्टर ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसने शव को अपने क्लीनिक के पास में दफनाया है। बदबू आने पर किसी को शक ना हो इसके लिए उसने कुत्ते के शव को भी साथ में दफना दिया। डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी के कथन के अनुसार गड्ढे को खोदने का काम शुरू हो चुका है। लाश अब तक नहीं निकली है, लेकिन कुत्ते का शव मिला है। डॉक्टर का कहना है कि इसके नीचे लाश है। खुदाई का काम जारी है। 

20 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार 



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2ZC2IRs