चूहा तो आप सभी ने देखा ही होगा। चुपके से आपके घर में घुस आता है और काफी नुकसान भी करता है। कई उपयोगी वस्तुएं और दस्तावेज कुतर जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं चूहों में कई खास बातें भी होती है। यदि आप किसी चूहे को 5 मंजिल की ऊंचाई से नीचे फेंक देंगे तो उसे खरोंच तक नहीं आएगी। फिलहाल अपना सवाल यह है कि जब चूहे को अंग्रेजी में RAT कहा जाता है तो फिर कुछ लोग MOUSE क्यों कहते हैं। सप्लीमेंट्री क्वेश्चन जाएगी चूहों के लिए माउस नाम का उपयोग क्यों किया गया। माउस शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई है।
चूहे (RAT) को माउस क्यों कहते हैं, सरल हिंदी में समझाइए
डायरेक्ट पॉइंट पर आते हैं। मानव एक प्रजाति है। अंग्रेजी में इसे HUMAN कहते हैं, लेकिन मानव प्रजाति में पुरुष को MALE और महिला को FEMALE कहते हैं। ठीक इसी प्रकार RAT एक प्रजाति है। इसमें पुरुष को MOUSE और महिला को MICE कहते हैं। समझ में आया, अगली बार जो किसी कौन से टुकुर-टुकुर आपको देख रहा हो, जरूरी नहीं कि वह माउस ही होगा। MICE भी हो सकती है।
MOUSE शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई, चूहों के लिए क्यों प्रयोग किया गया
MOUSE एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग आप चूहे के अलावा किसी और के लिए भी कर सकते हैं। दरअसल माउस शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के एक शब्द 'मस' से हुई है। संस्कृत में 'मस' का अर्थ होता है- चोर। चूहा चोरी छुपे आपके घर में आता है और आपकी इजाजत के बिना खाने की चीज है चुराकर खा जाता है। शायद इसीलिए चूहे का नाम चोर दिया गया। वैसे आपके कंप्यूटर में जो माउस होता है वह भी थोड़ा सा डाटा चुरा लेता है। बस इतना अंतर है कि वह चूहे की तरह आप के डाटा को कुतरकर नष्ट नहीं करता। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article
सामान्य ज्ञानः कुछ मजेदार जानकारियां
(general knowledge questions answers, gk questions in hindi, general knowledge quiz, gk questions for kids, samanya gyan, general knowledge in hindi,)
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3jrU6pF

Social Plugin