MP BOARD: कक्षा 10 परीक्षा के लिए गणित विषय से हटाए गए भाग का विवरण - mp board 10th reduced syllabus 2020-21

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा 10वीं हाई स्कूल एवं 12वीं हाई सेकेंडरी स्कूल की मुख्य परीक्षाओं के लिए कोर्स कम कर दिया गया है। एमपी एजुकेशन बोर्ड द्वारा हिंदी भाषा में इस की लिस्ट जारी की जा रही है। शिक्षा सत्र 2020-21 हेतु कक्षा 10वीं के पाठ्यक्रम से गणित विषय के हटाये गए भाग का हिन्दी संस्करण इस प्रकार है:-

माशिमं कक्षा 10 पाठ्यक्रम से गणित विषय से हटाए गए अध्याय का नाम विलोपित (विषय वस्तु)

वास्तविक संख्याएँ: यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका
बहुपद: वास्तविक गुणांक के साथ बहुपद के लिए विभाजन एल्गोरिथ्म पर कथन एवं सरल समस्याएँ
दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म: वज्र गुणन विधि 
द्विघात समीकरण: द्विघात समीकरणों में बदले जा सकने वाले समीकरणों के आधार पर स्थितिजन्य समस्याएँ। 
समान्तर श्रेढ़ियाँ: n पदों के योग के लिए दैनिक जीवन पर आधारित अनुप्रयोगात्मक प्रश्न

निर्देशांक ज्यामिति: त्रिभुज का क्षेत्रफल
त्रिभुज: निम्नलिखित प्रमेयों के प्रमाण विलोपित कर दिये गये है:-
(i) दो समरूप त्रिभुजों का क्षेत्रफलों का अनुपात इनकी संगत भुजाओं के अनुपात के वर्ग के बराबर होता है।
(ii) यदि किसी समकोण त्रिभुज के समकोण वाले शीर्ष से कर्ण पर लम्ब डाला जाए तो इस लम्ब के दोनो ओर बने त्रिभुज सम्पूर्ण त्रिभुज के समरूप होते हैं, तथा परस्पर त्रिभुज होते है।
वृत्त: कोई विलोपित नही
रचनाएं: दिए गए त्रिभुज के समरूप त्रिभुज की रचना करना 

त्रिकोणमितीय का परिचय: जो 0 और 90 डिग्री के माप वाले कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात को प्रेरित करें। पूरक कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात। कोई विलोपित नहीं।
त्रिकोणमितीय के कुछ अनुप्रयोग: कोई विलोपित नहीं
वृत्त से सम्बंधित क्षेत्रफल: 120* के केन्द्रीय कोण पर आधारित समस्याएँ

पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन: शंकु का छिन्नक 
संख्यिकीय: माध्य के लिए पद- विचलन विधि, बारबारता बटन ग्राफ
प्रायिकता: कोई विलोपित नहीं


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3sbWNz2