MP के 8 जिलों में 8 फरवरी को शीतलहर का येलो अलर्ट - WEATHER FORECAST

भोपाल। मौसम विभाग में मध्य प्रदेश के 8 जिलों में सोमवार को शीत लहर का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसका तात्पर्य यह है कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकले। बुजुर्ग एवं बीमार लोग खुली हवा में ना आए। घर से बाहर निकलते समय शीत लहर से बचने के सभी प्रबंध पहले से कर ले।

मध्य प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान: 9 फरवरी से ठंड में राहत की उम्मीद

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि सबसे कम तापमान रायसेन में 5.6 डिग्री रहा, जबकि प्रदेश भर में रात का पारा 10 डिग्री से 6 डिग्री के बीच बना रहा। सोमवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के ऊपरी हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है। ऐसे में अगले 24 घंटे बाद ही ठंड से राहत की उम्मीद की जा सकती है।

मौसम का पूर्वानुमान: 8 फरवरी को मध्य प्रदेश के 8 जिलों में शीत लहर का अनुमान

इस दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। जबलपुर, सिवनी, सागर, रायसेन, भोपाल, बैतूल, खंडवा और धार जिलों में कहीं-कहीं शीत लहर का प्रकोप रहेगा। भोपाल में रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। हालांकि मंगलवार और बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में दिन और रात के तापमान बढ़ सकते हैं।

मध्य प्रदेश के मौसम की रिपोर्ट

प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए, तो प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान बैतूल, इंदौर और उज्जैन जिलों में शीतल दिन रहे, जबकि खंडवा में शीतलहर का प्रभाव रहा। रात के पारे की बात करें, तो इंदौर, चंबल और ग्वालियर संभाग में खास अंतर नहीं रहा, लेकिन शेष सभी संभागों में तापमान नीचे गिरा है। सबसे कम तापमान रायसेन जिले में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

07 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार 



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/36QONv0