भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश की आम जनता को चेतावनी दी है कि वह आज दिनांक 20 फरवरी 2021 दिन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे तक घरों से ना निकले, असुविधा से बचें। उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आज पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ आधे दिन का बंद बुलाया है।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपील जारी की
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार सुबह करीब 8:07 बजे मध्य प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि 'डीज़ल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती क़ीमतों से सब परेशान है। सरकार जनता को राहत पहुँचाने के बजाय टैक्स वसूली मे लगी है।कांग्रेस पार्टी ने आज 20 फ़रवरी को मध्यप्रदेश बंद का आह्वान किया है। मैं सबसे अपील करता हूँ कि इस बंद में शामिल होकर सरकार को जगायें।'
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जनता को सीधे धमकी दे दी
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने ट्विटर हैंडल @INCMP के माध्यम से 50000 से अधिक फॉलोअर्स को धमकी देते हुए लिखा है कि ' आज मध्यप्रदेश बंद है, दोपहर 2 बजे तक घरों से न निकलें, असुविधा से बचें।' यानी यदि आम जनता दोपहर 2:00 बजे तक घरों से बाहर निकलेगी तो उसे असुविधा होगी।
आज मध्यप्रदेश बंद है,
— MP Congress (@INCMP) February 20, 2021
—दोपहर 2 बजे तक घरों से न निकलें, असुविधा से बचें।
20 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़ाई जा रही है समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2NJirvz

Social Plugin