जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के संजीवनी नगर में गैस एजेंसी संचालक के बेटे के अपहरण की कोशिश की गई।बी 17 वर्षीय किशोर की सूझबूझ और मां के शोर मचाने के चलते पांच अपहरणकर्ता अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। आरोपी किशोर के घर उसकी सेकेंड हैंड चार पहिया वाहन खरीदने के बहाने पहुंचे थे।
किशोर आरोपियों को बाहर तक छोड़ने गया। उसी दौरान आरोपियों ने उसे अगवा करने की कोशिश की, लेकिन छत पर मौजूद उसकी मां और एक होमगार्ड सैनिक के शोर मचाने पर उन्हें भागना पड़ा। जसूजा सिटी सामुदायिक भवन के पास संदीप कुसरे का घर है। कुसरे की कांचघर में इंडेन कंपनी की गैस एजेंसी है। इस संदीप गैस एजेंसी को वे समीक्षा टाउन से संचालित करते हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा सुजल कुसरे 11वीं में पढ़ता है।
सोमवार दोपहर 2.30 बजे सुजल और उसकी मां घर पर थे। तभी एक बिना नंबर की सफेद कार से पांच लोग पहुंचे। बोले कि संदीप कुसरे से बात हुई है, बिक रही गाड़ी दिखा दो। सुजल ने आरोपियों को गाड़ी दिखाई और फिर उन्हें बाहर तक छोड़ने भी गया। सुजल के मुताबिक आरोपियों ने उसे गाड़ी में बैठकर बिकने वाली अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखने को कहा। इस पर उसने मना कर दिया और बाहर ही खड़े होकर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखने लगा। तभी गाड़ी से उतरे दो आरोपी उसे धक्का देकर वाहन में बिठाने लगे। उसने शोर मचाया। छत पर उसकी मां भी खड़ी होकर देख रही थी। उसने भी शोर मचाया। संयोग से उसी दौरान होमगार्ड में काम करने वाले पांडेय सरनेम के अंकर भी पहुंच गए। इसके चलते आरोपियों को भागना पड़ा।
सुजल के मुताबिक आरोपियों की 25 से 30 की उम्र थी। तीन को देखकर वह पहचान जाएगा। सुजल की शिकायत पर संजीवनी नगर पुलिस ने मामले में 363, 511 भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस मामले में आरोपियों तक पहुंच चुकी है। पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई है। आरोपी सुजल का अपहरण करने पहुंचे थे। उनकी मंशा अपहरण के बाद उसके पिता से 50 लाख की फिरौती वसूलने की थी। पुलिस आज इस मामले का खुलासा कर सकती है।
23 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जाते समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2NyuDPN

Social Plugin