कांग्रेस द्वारा बंद का दिखा मिलाजुला असर, प्रशासन दिखा अलर्ट

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सरकार द्वारा लगातार महंगाई के विरोध में कांग्रेसी द्वारा आधे दिन का आह्वान रखा गया जिसका मिलाजुला असर देखने को मिला. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर पूरे मध्यप्रदेश में आज आधे दिन का दुकान बंद कराने का ऐलान किया गया था जिसके बाद आज जुन्नारदेव में आधे दिन का मिलाजुला असर दिखा.

पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद्यान्न सामग्री की बढ़ती कीमतों के विरोध में नारे लगाकर कांग्रेस द्वारा आधे दिन का बंद रखा गया जिसमें कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष वरिष्ठ नेता हफीज खान, सेवादल अध्यक्ष घनश्याम बरखा ने, इनायत उल्ला खान, पार्षद सुधीर लेदर, पार्षद प्रेम शाह भलावी जिला पंचायत अध्यक्ष अंगूरी नागवंशी कार्यवाहक अध्यक्ष पुष्प लता राठौर सहित बड़ी तादाद में लोग उपस्थित रह कर कांग्रेस द्वारा बंद के आह्वान में समर्थन दिया। राजस्व प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित बड़ी तादाद में पुलिस बल उपस्थित रहे.



from New India Times https://ift.tt/3qxQJAl