BHOPAL में वैलेंटाइन डे पर पापा ने बेटी को उसका प्यार लौटाया - TRUE LOVE STORY

भोपाल। किसी लड़की की लाइफ में इससे अच्छा दिन क्या होगा जब उसे वैलेंटाइन डे के दिन उसका खोया हुआ प्यार मिल जाये। भोपाल में एक लव स्टोरी का सुखद अंत हुआ है। 2 साल तक नाराज रहने के बाद पापा ने अपनी बेटी की सगाई उसकी पसंद के लड़के के साथ कर दी है। 

लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई 

पापा प्राइवेट जॉब करते हैं। इसलिए वो चाहते थे कि उनकी लड़की सरकारी नौकरी करें। शुरू से ही मोटिवेट किया और लड़की ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी एक लड़के से मुलाकात हुई जो उसी के साथ एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था। दोनों एक साथ स्टडी करते थे और इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को अपनी लाइफ के लिए पसंद कर लिया। 

पापा को बेटी का बेरोजगार बॉयफ्रेंड पसंद नहीं था 

कॉन्पिटिटिव एग्जाम के बाद लड़की सिलेक्ट हो गई और आज वह मध्यप्रदेश शासन की कर्मचारी है जबकि लड़का सिलेक्ट नहीं हो पाया। नौकरी लगने के बाद लड़की ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ परिवार को अपने प्यार के बारे में बताया लेकिन लड़की के पिता को यह रिश्ता सिर्फ इसलिए मंजूर नहीं था क्योंकि लड़का सरकारी नौकरी में नहीं था। 

काउंसलर को बेटी के लिए हायर किया था लेकिन उसने पिता को राजी कर लिया 

पिता ने बेटी को समझाने के लिए एक महिला काउंसलर को हायर किया था। महिला काउंसलर ने पिता और बेटी के साथ कई राउंड मीटिंग की और अंत में उसने लड़की के पिता को बेटी की मर्जी के अनुसार लव मैरिज करने के लिए राजी कर लिया। वैलेंटाइन डे के दिन दोनों की धूमधाम के साथ सगाई कर दी गई।

14 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे हैं समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3b6TXV2