BHOPAL में सरेआम लड़की को छेड़कर बदमाशों ने कहा, जा पुलिस को बता दें - madhya pradesh news

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में लड़कियां असुरक्षित हैं और उनके साथ गंदी हरकतें करने वाले पुलिस से नहीं डरते। एक मामला कमला नगर थाने की पुलिस को चुनौती दे रहा है। दो लड़कों ने ना केवल बीकॉम की छात्रा को सरेआम छेड़ा बल्कि यह भी कहा कि जा पुलिस को बता देना हमारा नाम सुमित और मन्नू है। 

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय युवती बीकॉम की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात अपनी सहेली को स्टॉप तक छोड़ने आई थी। वहां से वह चित्रगुप्त नगर की तरफ जाने लगी। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो मनचले पीछे लग गए।अश्लील इशारे करते हुए गाना गाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसे धमकाते हुए कहा कि जा पुलिस को बता दे, हमारा नाम सुमित और मन्नू है। 

इसके बाद वह काफी दूर तक आने के बाद अश्लील बातें व इशारे करते रहे। बीच में उन्होंने छात्रा का हाथ भी पकड़ने का प्रयास किया। रात करीब सवा ग्यारह बजे छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। हालांकि यह नाम आरोपियों के वास्तविक है या नहीं, इसका पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही मालूम हो सकेगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई थी।

13 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार 



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/37aIBy8