BHOPAL में रेप पीड़िता की लाश फांसी पर झूलती मिली, 3 महीने पहले अपहरण हुआ था

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बलात्कार का शिकार हुई 20 साल की एक लड़की की लाश उसी के घर में फांसी पर झूलती हुई मिली। लाश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 3 महीने पहले उसका अपहरण कर लिया गया था और मुक्त होने के बाद उसने पुलिस को बताया था कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। 

गांधीनगर थाना पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय युवती प्रताप वार्ड गांधी नगर की निवासी थी। करीब तीन माह पहले उसे शाहरुख नाम का परिचित बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसक बाद में पुलिस ने उसकी गुमशुदमी दर्ज की थी और जांच के बाद मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया। लड़की के मिलने के बाद उसके कथन के आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण भी दर्ज किया गया था। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी तब से ही जेल में बंद है। 

लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि शनिवार को बेटी ने दोपहर का खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद मां उसे देखने पहुंची तो बेटी फांसी के फंदे पर लटकी दिखी। जिसके बाद में उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और उनकी मदद से बॉडी को फंदे से उतारा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के डिटेल बयानों के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने सभी एंगल पर जांच कर रही है। 

14 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे हैं समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3rTkKe2