भोपाल। भोपाल में पति ने प्रेमिका को पाने के लिए अपनी पत्नी के अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। महिला ने आरोप लगाया है कि पति का किसी दूसरी लड़की से चक्कर है। इसलिए उसे बदनाम करने के लिए वह उसके वीडियो और फोटो वायरल कर रहा है, ताकि उसे आसानी से तलाक मिल सके।
महिला सरकारी विभाग में संविदा पर है। महिला की शिकायत पर हबीबगंज पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी पति पर दहेज प्रताड़ना, अश्लील वीडियो वायरल करने और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
मामले की जांच कर रही हबीबगंज थाने की SI सुनीता भालेराव ने बताया कि 28 साल की पीड़िता मूलत: नरसिंहपुर की रहने वाली है। वह एक सरकारी विभाग में संविदा पर नौकरी करती है। महिला अरेरा कॉलोनी में किराए से रहती है। उसने बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी जबलपुर में रहने वाले युवक से हुई थी।
पहले तो सब ठीक चला, लेकिन उसके बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। सरकारी विभाग में संविदा पर नौकरी होने के कारण वह भोपाल आकर रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि काफी दिनों से उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसमें उसके पति और ससुराल वाले भी शामिल हैं। इतना ही नहीं अब उसके पति ने खुद के साथ के अश्लील वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल करने शुरू कर दिए, जिससे उसकी बदनामी हो रही है। उसका कहीं आना-जाना भी मुश्किल हो गया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के किसी दूसरी लड़की से संबंध हो गए हैं। इसलिए अब वह उसके साथ रहना नहीं चाह रहा है। हालांकि अभी तक वे अलग नहीं हुए हैं और उसका पति भी भोपाल आता है। यहां वह उसके यहां पर ही रुकता है और महिला भी जबलपुर जाकर अपनी ससुराल में रुकती है।
SI सुनीता ने बताया कि महिला के बताए अनुसार उनकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी, लेकिन शादी के 6 साल बाद भी उनके बच्चे नहीं हैं। दोनों अलग भी नहीं हुए हैं। लड़का कोई काम नहीं करता है। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। लड़की से उसकी शादी के कागजात मांगे हैं। संभवत वह एक-दो दिन में दे देगी। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी, हालांकि अभी लड़के के परिजनों से बात हुई है। उनसे पूछा है कि लड़का इस तरह की पोस्ट क्यों कर रहा है, तो उनसे कोई जवाब नहीं मिल पाया।
11 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
BF ने मथुरा ले जाकर GF से रेप किया
CM HELPLINE: इंदौर में एक डॉक्टर और नर्स सस्पेंड, CMHO को नोटिस
BF के साथ देखा तो जीजा भी रेप करने लगा, 17 साल की लड़की का 10 साल बाद कंकाल मिला
नाबालिग GF और BF जबलपुर से फरार, सिवनी में गिरफ्तार
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2020: रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई
वाटर मोटर को टुल्लू पंप क्यों कहते हैं, पढ़िए मजेदार कहानी
क्या लोग रोज के 2 रुपये भी नहीं देंगे: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा
FB वाले BF ने बुटीक वाली GF से 70 हजार रुपए ठगे
मध्यप्रदेश में प्राइमरी और मिडिल स्कूल की 3 परीक्षाएं, रिजल्ट में सबके नंबर जुड़ेंगे
BF के प्यार के नशे में पिता पर रेप का आरोप लगाया
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3pbpqdI

Social Plugin